(India)
मथुरा के कस्बा नौहझील में दो नकाबपोश लुटेरों ने सरेराह तमंचा दिखाकर व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया | तमंचे की बट मारकर बदमाश व्यापारी का गल्ला लूटकर भाग गए | इस दौरान वे अपनी बाइक को छोड़ गए... सरेराह लूट की घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई | मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई | लूट की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब एसडीएम आदेश कुमार, सीओ गुंजन सिंह व इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर रहे थे | सूचना पर इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक अंकित कुमार मौके पर पहुंचे और व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी ली | एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया लुटेरे बाइक छोड़कर फरार हो गए | जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।