अजमेर की मोहम्मदी मस्जिद में शुक्रवार देर रात मौलाना की निर्मम हत्या कर दी गई
(India) अजमेर की मोहम्मदी मस्जिद में शुक्रवार देर रात मौलाना की निर्मम हत्या कर दी गई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय मस्जिद में 6 नाबालिक बच्चे मौजूद थे। बदमाशों ने बच्चों को धमकाते हुए कहा कि चिल्लाए तो तुम्हें भी जान से मार देंगे। इसके बाद बच्चों को कमरे से बाहर निकाल दिया। रामगंज थाना प्रभारी रविंद्र खींची ने बताया कि मौके पर तलाशी की गई तो मौलाना का मोबाइल नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया। साथ ही एफएसएल टीम की सहायता ली जा रही है। शव को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।