(India)
सरदारशहर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मालासर टोल नाके के पास नाकाबंदी के दौरान एक बंकंटेनर से 63 कट्टो में भरा हुआ ढाई करोड रुपए की कीमत का 1260 किलो अवैध डोडा पोस्त जप्त किया है। डीएसपी अनिल कुमार माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस ने हरियाणा निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। तस्कर कंटेनर में अवैध डोडा पोस्त भरकर जयपुर से हरियाणा की ओर ले जा रहा था। उन्होंने कहा कि चुरु पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को रिवॉर्ड देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।