(India)
बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रखंड बागवानी पदाधिकारी के रिक्त पदों पर निकाली बंपर भर्ती, बिहार लोक सेवा आयोग ने स्नातकों के लिए 318 रिक्तियां निकालीं | बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रखंड बागवानी पदाधिकारी के 318 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी की है। जो अभ्यर्थी पिछली बार आवेदन नहीं कर पाए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई 2024 है। रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से अधिक तथा सामान्य अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का जन्म 02 दिसंबर 1993 से 01 दिसंबर 2002 के बीच होना चाहिए। साथ ही साथ अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें |
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।