(India)
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 छात्र पंजीकृत हुए थे। परीक्षा में कुल 10,39,895 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या 5,50,050 और लड़कियों की संख्या 4,89,845 थी। इस साल कुल 9,67,392 छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। जयपुर ग्रामीण में 15460 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 8691 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी, 1630 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी तथा मात्र 1 विद्यार्थी पास हुआ। विद्यार्थियों का कुल परिणाम 95.51 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार 15448 छात्राएं प्रथम श्रेणी, 5978 छात्राएं द्वितीय श्रेणी, 843 छात्राएं तृतीय श्रेणी में पास हुई। छात्राओं का कुल परिणाम 96.05 प्रतिशत रहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।