(India)
राजस्थान में अलवर शहर के पास सदर थाना अंतर्गत पहाड़ी बास गांव में एक ऐसा मामला सामने आया, राजस्थान के अलवर जिले में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता और भाई की निर्मम हत्या कर दी। अलवर के सदर थाना पहाड़ी बास गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। रात को दोनों बाइक पर जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।