(India)
भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु भर्ती 02/2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो युवा अग्निवीर वायु के रूप में वायु सेना में शामिल होना चाहते हैं, वे agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 जुलाई 2024 से शुरू होगी साथ ही साथ 28 जुलाई (रात 11 बजे) तक चलेगी। अग्निवीर एयर के लिए शुरुआती वेतन पहले साल में 21,000 रुपये होगा, उसके बाद वार्षिक वेतन वृद्धि होगी। वेतन के अलावा, चार साल की सेवा पूरी करने पर अग्निवीर एयर कैडेट्स को सेवा से बाहर निकलने के समय 10,04,000 रुपये का "सेवा निधि" पैकेज मिलेगा। अग्निवीर रिक्ति 2024 के अधिक विवरण के लिए भारतीय वायु सेना की वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर विजिट करें |
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।