NEET-UG पेपर लीक के आरोपी चिंटू और मुकेश CBI रिमांड पर
(India) NEET-UG पेपर लीक के आरोपी चिंटू कुमार और मुकेश कुमार को विशेष अदालत ने 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। अब सीबीआई उन्हें आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। पुलिस पूछताछ में NEET-UG पेपर लीक के आरोपी चिंटू कुमार ने बताया कि पटना के खेमानी चक स्थित लॉर्ड एंड प्ले स्कूल के करीब 35 छात्रों को प्रश्नपत्र और उत्तर याद कराने के लिए एक ही वाई-फाई प्रिंटर के जरिए 10-12 कॉपियां छापी जाती थीं। सबसे पहले बायोलॉजी का प्रश्नपत्र और उत्तर रॉकी के जरिए आता था। फिर फिजिक्स के उत्तर आते थे और सबसे आखिर में केमिस्ट्री के प्रश्न और उत्तर मिलते थे।NEET-UG पेपर लीक मामले में 8 आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी है। मंगलवार को पटना एडीजे-5 कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई हुई। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि यह केस अब सीबीआई के पास चला गया है, जिस पर कोर्ट ने कहा कि ऑर्डर पेपर के साथ यह जानकारी भी दें। पेपर मिलने के बाद मामले की सुनवाई सीबीआई की विशेष अदालत करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।