राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती के 108 चयनित अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित किया
(India) चयन बोर्ड ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के 108 चयनित अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित किया है। शिक्षा विभाग को भेजी नियुक्ति की अभिशंषा भी वापस ले ली है। इन अभ्यर्थियों के पास बीएससी कंप्यूटर साइंस की डिग्री थी। बोर्ड ने चयन कर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग को अभिशंषा भेजी थी। विभाग ने दस्तावेजों की जांच की तो सामने आया कि इन सभी के पास बीएससी कंप्यूटर साइंस की डिग्री थी। इसको बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए पात्र नहीं माना। शिक्षा विभाग ने चयन बोर्ड को इस संबंध में पत्र लिखा। इसके बाद चयन बोर्ड ने इनको अपात्र मानते हुए नियुक्ति की सिफारिश को वापस ले लिया। इन अभ्यर्थियों की पात्रता का मामला कोर्ट में भी लंबित है। अब विभाग ने अपात्र घोषित कर दिया

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।