(India)
देश की शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव हो सकता है।, साथ ही साथ 9वीं, 10वीं और 11वीं के रिजल्ट को भी 12वीं के फाइनल रिपोर्ट कार्ड में जोड़ा जा सकेगा। इस बड़े बदलाव को लेकर एनसीईआरटी की संस्था परख ने शिक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी है। परख ने जून 2024 में शिक्षा मंत्रालय को सौंपी जाने वाली इक्विवैलेंस ऑफ बोर्ड्स रिपोर्ट में ये सुझाव दिए हैं।पारख ने कहा है कि सभी बोर्ड को हर विषय के लिए एक प्रश्न बैंक तैयार करना चाहिए। इसके बाद शिक्षक पारख के ब्लूप्रिंट और प्रश्न बैंक के आधार पर प्रश्न पत्र तैयार करेंगे। रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि हर कक्षा के सभी विषयों और गतिविधियों के लिए क्रेडिट अंकों के रूप में मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।