पिता ने की बेशर्मी की सारी हदें पार,नाबालिग बेटी के साथ किया छेड़छाड़
(India) उत्तर प्रदेश के मेरठ में पिता ही बना हैवान,अपनी ही बेटी को देखा बुरी नजर से, अगर सीधे शब्दों में कहा जाये तो पिता ने की बेशर्मी की सारी हदें पार,नाबालिग बेटी के साथ किया छेड़छाड़ | पिता ने अपनी 9 साल की बिन मां की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पिता बेरोजगार है और शराब पीने का आदी है। पीड़िता बच्ची ने उसके साथ हुई घटना की सम्पूर्ण जानकारी अपने चाचा को दी तो उन्होंने मामा के साथ थाने में जाकर आरोपी पिता शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता बच्ची को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया है। मंगलवार को 9 साल की बच्ची अपने मामा के साथ थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसका पिता उसके साथ गंदी हरकतें करता है। विरोध करने पर मारपीट भी करता है। बच्ची की मां की काफी समय पहले मौत हो चुकी है और उसके दो भाई हैं। उसकी एक बहन है जो मामा के पास रहती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।