(India)
भरतपुर में आज सुबह से ही घने कोहरे का प्रकोप छाया हुआ है। लोगों को चाय की थड़ी पर चाय की चुस्की से सर्दी से बचाव करते देखा गया। हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों को हेडलाइट जलाकर धीरे से चलना पड़ रहा है| सुबह से ही लोगों का आवागमन अवरुद्ध सा कर दिया। सभी प्रकार के छोटे बड़े वाहनों को घने कोहरे से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर अपनी राह देखनी पड़ी। घने कोहरे के बीच सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव जलाकर आग का सहारा लेना पड़ रहा है| घना कोहरा इस कदर है की महज 20 मीटर की दूरी पर कुछ भी देखा पाना मुश्किल हो रहा है|
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।