बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला
(India) बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर लुटेरों ने घर में घुसकर चाकू से हमला किया है | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक्टर सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर में घुसे बदमाशों ने उन पर चाकू से 6 बार हमला किया है | बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया साथ ही साथ पुलिस लुटेरों के बारे में पता लगाने की जांच में जुटी है | लीलावती अस्पताल के सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया है कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को छह बार चाकू घोंपा गया है। दो घाव गहरे हैं। एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास है। डॉ. लीना और डॉ. नितिन डांगे बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का इलाज कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।