जेईई मेन परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले NTA ने बदला परीक्षा केंद्र
(India) JEE Main परीक्षा शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं और परीक्षार्थी सभी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करके, परीक्षा की पूरी तैयारी करके परीक्षा देने के लिए तैयार थे| जेईई मेन 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आईआईटी जेईई मेन सेशन 1 के परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है और एक नई लिस्ट जारी की है। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे JEE Main 2025 परीक्षा केंद्र की जानकारी चेक करने के बाद ही परीक्षा के लिए घर से निकलें। रीक्षा केंद्र से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। JEE Main 2025 की परीक्षा 22 से 30 जनवरी 2025 तक आयोजित होगी। इस बार परीक्षा केंद्र भारत के विभिन्न शहरों के साथ-साथ विदेशों में भी बनाए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।