(India)
सरदारशहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 70 लाख रुपयों का अवैध डोडा पोस्त और अफीम जप्त किया हैं। थाना अधिकारी मदनलाल विश्नोई ने बताया कि ट्रक में गाय के चारे की आड़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने सरदारशहर रतनगढ़ मेगा हाइवे पर राजा गार्डन के पास कार्रवाई करते हुए ट्रक से कुल 4 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त छिलका और 220 ग्राम अवैध अफीम जप्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।