झारखंड बोर्ड 10वीं का पेपर लीक,मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा- दोबारा होगी परीक्षा
(India) झारखंड बोर्ड 10वीं का पेपर लीक,मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा- दोबारा होगी परीक्षा,10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी एक्शन लिया,परीक्षा रद्द करने का दिया आदेश | झारखंड बोर्ड 10वीं का पेपर लीक,मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा- दोबारा होगी परीक्षा | सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं बोर्ड परीक्षा का विज्ञान का पेपर लीक हो गया है। साथ ही साथ यह परीक्षा गुरुवार सुबह आयोजित की गई थी। जबकि हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने गुरुवार को इस मामले पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। झारखंड बोर्ड ने कहा कि पेपर लीक की बात सच है, इसलिए पूरे राज्य में सैद्धांतिक विज्ञान और हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी गई है | कोडरमा स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय प्लस टू विद्यालय, जामजा उच्च विद्यालय मरकचू समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर वायरल पेपर का मिलान करने पर पेपर लीक की पुष्टि हुई |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।