राजस्थान: शिक्षक पद पर भर्ती के लिए रीट परीक्षा,14 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल
(RAJASTHAN, RAJASTHAN) राजस्थान में शिक्षक पद पर भर्ती के लिए 14 लाख से ज्यादा उम्मीदवार गुरुवार को पात्रता परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देने के लिए भारी संख्या में उम्मीदवार राज्य और पड़ोसी राज्यों से जयपुर पहुंचे। भारी संख्या में आए उम्मीदवारों की वजह से रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर ट्रैफिक जाम लग गया। "मैं यूपी से आया हूं। लखीमपुर खीरी से। रीट लेवल वन का पेपर दे रहा हूं। पेपर की तैयारी अच्छी है।
बढ़िया। बढ़िया तैयारी है। मैनपुरी, उत्तर प्रदेश से।पूरे राज्य में सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हुई। सुबह नौ बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं थी। रीट का आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करता है। शिक्षक बनने के लिए ये परीक्षा पास करना अनिवार्य है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।