(India)
राजस्थान में 2022 में आयोजित PTI (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की जांच में पता चला है कि उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद स्थित जेएस यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों से एक लाख रुपये लेकर फर्जी डिग्रियां जारी कीं। इन डिग्रियों के जरिए अभ्यर्थियों ने PTI भर्ती परीक्षा दी और नौकरी हासिल की। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि एसओजी की जांच में यह भी पता चला कि जेएस यूनिवर्सिटी ने लाइब्रेरियन, जूनियर इंजीनियर और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की भर्तियों में भी फर्जी डिग्री जारी की थी। घोटाला सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं था, दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को भी फर्जी सर्टिफिकेट दिए गए। उदाहरण के लिए, पीटीआई भर्ती में 2,067 उम्मीदवारों ने जेएस यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने का दावा किया, जबकि यूनिवर्सिटी को अधिकतम 600 छात्रों को डिग्री देने की अनुमति थी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।