जाट फ़िल्म में विलेन का किरदार निभाते हुए दिखेंगे रणदीप हुड्डा
(India) सनी देओल की नयी फ़िल्म जाट में रणदीप हुड्डा विलेन का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे| इस फ़िल्म में रणदीप हुड्डा के किरदार का नाम राणातुंगा होगा| इस फ़िल्म में रणदीप हुड्डा के किरदार को एक खूंखार शख्सियत के रूप में दिखाया गया है| सनी देओल इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे| यह फ़िल्म गोपीचंद द्वारा डायरेक्ट की गयी है| इसके साथ ही एक्शन कोरियोग्राफी अनल अरासु, वैंकट और राम लक्ष्मण ने की है| एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फ़िल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।