राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन परीक्षा पुनः होगा आयोजित
(India) राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा के कॉमर्स विषय में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का प्रश्न-पत्र दोबारा आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर यह जानकारी दी और बताया कि कुछ प्रश्नों में गलतियां पाई गई थीं, जिनसे छात्रों को परेशानी हुई।
22 मार्च को हुई 12वीं कक्षा की बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन परीक्षा में पेपर सेटर की गलती की वजह से कुछ सवाल गलत थे। इसके कारण परीक्षा को फिर से आयोजित की जाएगा। बोर्ड ने कहा कि नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि पेपर पिछले वर्षों के जैसा तैयार किया गया था, जिससे छात्रों को मुश्किलें आईं। इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी और पेपर सेटर के खिलाफ भी कदम उठाए जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।