चंडीगढ़ में बैंक लूट की कोशिश रात के अंधेरे में दीवार तोड़कर घुसे दो लुटेरे
(CHANDIGARH, India) चंडीगढ़ के मनीमाजरा में स्थित एक प्राइवेट बैंक में शनिवार रात 3 बजे लूट की कोशिश की गई। दो नकाबपोश लुटेरे शोरूम के छोटे शटर और दीवार को तोड़कर बैंक में घुसे थे। उन्होंने पहले बैंक का अलार्म और एक सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, लेकिन जैसे ही अलार्म बजा, लुटेरे घबराकर भाग गए। बैंक के ब्रांच मैनेजर ने बताया कि इस घटना में कोई भी लूटपाट नहीं हुई और बैंक के सभी लॉकर और सामान सुरक्षित हैं। पुलिस ने बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।