कश्मीर में मौसम हुआ सुहावना, जम्मू में बढ़ी गर्मी
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) कश्मीर में बारिश के कारण मौसम काफी सुहावना बना हुआ है, जबकि जम्मू और आसपास के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। इन इलाकों में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री तक ऊपर हो गया है, जिससे गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 19.0 डिग्री और रात का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में दिन का तापमान 16.0 डिग्री और गुलमर्ग में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू में बुधवार को सुबह से ही गर्मी का असर महसूस होने लग गया था। दोपहर में तपिश से लोग परेशान थे, और यहां अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल, बटोत, कटड़ा और भद्रवाह में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।