(India)
शुक्रवार को दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट में बदमाशों ने एक कार पर फायरिंग कर दी, जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई। ड्राइवर पर करीब आठ से दस राउंड फायरिंग की गई। मौके पर डीसीपी और ज्वाइंट सीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, हमलावरों की पहचान के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं और इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वारदात के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि यह वारदात रंगदारी से जुड़ी हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।