बिहार स्वास्थ्य समिति में सीएचओ भर्ती: बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने 4500 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पदों के लिए भर्ती जारी की है। B.Sc नर्सिंग की डिग्री वाले उम्मीदवार 26 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अधिक जानकारी (shs.bihar.gov.in) पर प्राप्त की जा सकती है।
एनएलसी इंडिया लिमिटेड में भर्ती: एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने जूनियर ओवरमैन और माइनिंग सरदार के 171 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार (nlcindia.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उत्तरी रेलवे में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती: उत्तरी रेलवे ने मेडिकल क्षेत्र में सीनियर रेजिडेंट के 28 पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया है। उम्मीदवारों को पोस्ट-ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की आवश्यकता है। यह इंटरव्यू 28 और 29 अप्रैल, 2025 को होगा। अधिक जानकारी (nr.indianrailways.gov.in) पर उपलब्ध है।
इसरो में विभिन्न पदों पर भर्ती: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने असिस्टेंट, ड्राइवर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवार 15 अप्रैल, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए (sro.gov.in/) पर जाएं।
केंद्रीय जल आयोग में स्टेनोग्राफर भर्ती: केंद्रीय जल आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 के 11 पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद 56 वर्ष तक के अनुभवी उम्मीदवारों के लिए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई, 2025 है। आवेदन करने के लिए (cwc.gov.in/en) पर जाएं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
