अब बदला फेसबुक का चेहरा: दोस्ती से एंटरटेनमेंट और मुनाफे की ओर बढ़ा फोकस
(India) अब फेसबुक पर पहले जैसी दोस्तों और परिवार से जुड़ी पोस्ट्स कम ही दिखाई देती हैं। इसके बजाय वायरल वीडियो, मीम्स, विज्ञापन और राजनीतिक खबरें ज्यादा दिखती हैं। फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग ने भी यह स्वीकार किया है कि अब फेसबुक का उद्देश्य लोगों को जोड़ने का नहीं है, बल्कि अब वो एक एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बन चुका है। उनका कहना है कि अब फेसबुक का फोकस AI द्वारा चुने गए कंटेंट, जैसे वीडियो और ब्रांड प्रमोशन पर है, ताकि यूजर्स को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर रखा जा सके और ज्यादा विज्ञापन दिखाए जा सकें।

यह बदलाव तब सामने आया जब मेटा (फेसबुक की पैरेंट कंपनी) पर एंटीट्रस्ट केस चल रहा था। जकरबर्ग ने इस केस के दौरान बताया कि फेसबुक अब पहले जैसा नहीं रहा। अब AI यह तय करता है कि आपको क्या कंटेंट दिखेगा, और यह इस पर निर्भर करता है कि कौन सा कंटेंट ज्यादा व्यूज लाता है, न कि आपके दोस्तों की लाइफ अपडेट्स पर।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।