अगर आपको नहीं चाहिये कि Grok आपकी बातचीतों को याद रखे, तो आप इसे Settings > Data Controls में जाकर पूरी तरह से बंद कर सकते हैं। एलन मस्क की एआई कंपनी xAI ने अपने चैटबॉट Grok के लिए एक नया और विशेष "Memory फीचर" लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से Grok अब आपकी पुरानी बातचीतों को याद रखेगा और आपको ज्यादा पर्सनलाइज्ड और समझदारी भरे जवाब देगा। यह अपडेट उन यूज़र्स के लिए बहुत फायदेमंद है जो अपने AI से लंबे समय तक संवाद करते हैं और अपनी आदतों या पसंद-नापसंद के बारे में लगातार बातें करते हैं।
कैसे काम करेगा Grok का Memory फीचर?
अब मान लीजिए कि आपने Grok से एक बार वर्कआउट प्लान तैयार करवाया था और उसे यह बताया कि आपको कार्डियो एक्सरसाइज पसंद है। अगली बार जब आप फिटनेस से जुड़ा सवाल करेंगे, तो Grok आपके पिछले डेटा को ध्यान में रखते हुए कार्डियो से संबंधित ही सुझाव देगा। इस तरह से Grok आपकी पिछली जानकारी का उपयोग करके आपको अधिक उपयुक्त और पर्सनलाइज्ड जवाब देगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आपने पहले से बतलाया है कि आपको योगा पसंद है, तो जब आप फिटनेस से जुड़ा सवाल पूछेंगे, Grok वही जानकारी इस्तेमाल करेगा और योगा के बारे में सुझाव देगा।
यूज़र्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल:-
Grok का नया फीचर यूज़र्स को पूरी तरह से कंट्रोल देने का वादा करता है। जब Grok आपकी पुरानी बातचीत का इस्तेमाल करेगा, तो जवाब के नीचे "Referenced Chats" नाम का एक आइकन दिखाई देगा। इस आइकन पर क्लिक करके आप देख सकते हैं कि कौन-सी पुरानी बातचीत का संदर्भ लिया गया है। अगर आप चाहें तो उस जानकारी को डिलीट भी कर सकते हैं। इस तरह से आपकी प्राइवेसी पर कोई भी खतरा नहीं होगा, क्योंकि आप अपने डेटा पर पूरा नियंत्रण रख सकेंगे।
सेटिंग्स में मिलेगी सुविधा:-
अगर आपको नहीं चाहिये कि Grok आपकी बातचीतों को याद रखे, तो आप इसे Settings > Data Controls में जाकर पूरी तरह से बंद कर सकते हैं।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।