सास-दामाद के बाद समधी-समधन में हुआ लव,बच्चों को छोड़कर दोनों हुए फरार
(India) अलीगढ़ में सास-ससुर और दामाद की प्रेम कहानी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है, वहीं बदायूं में समधी और समधन की प्रेम कहानी ने सबको चौंका दिया है। सास-ससुर की तरह समधी और समधन भी घर से फरार हो गए
पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का बेटी के ससुर के साथ अनैतिक संबंध है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि महिला पहले भी तीन बार अपने ससुर के साथ भागने की कोशिश कर चुकी थी। आखिरकार महिला अपने ससुर के साथ भाग गई। वह अपने साथ पैसे और जेवर भी ले गई।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला का पति पेशे से ट्रक ड्राइवर है और अक्सर घर से बाहर रहता था। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर पत्नी और समधी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। 17 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया। समधन ममता और समधी शैलेंद्र की तलाश जारी है। दोनों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।