कर्नाटक: कन्नड़ टीवी अभिनेता राकेश पुजारी का निधन
(India) रियलिटी शो 'कॉमेडी किलाडिगालु' के तीसरे सीजन के विजेता कॉमेडियन राकेश पुजारी का रविवार को उडुपी के पास निट्टे में एक शादी समारोह के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 34 वर्ष के थे। राकेश पुजारी के पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पुजारी को मेहंदी समारोह के दौरान दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उडुपी जिले के करकला के मूल निवासी राकेश पुजारी दिनकर पुजारी और शांभवी के पुत्र थे। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित कन्नड़ धारावाहिक हिटलर कल्याण में अपने शानदार अभिनय से लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने कई टेलीविजन कार्यक्रमों और फिल्मों में भी काम किया। अभिनेताओं सहित कन्नड़ टेलीविजन और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। राकेश पुजारी के परिवार ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार उनके गृहनगर करकला में किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।