भारत-पाकिस्तान सीज़फायर: जैसलमेर में आज से फिर गुंजी स्कूलों में बच्चों की किलकारी
(India) भारत-पाकिस्तान सीमा पर लंबे समय से जारी तनाव और गोलाबारी के माहौल के बीच अब एक सुखद खबर सामने आई है। सीज़फायर के चलते जैसलमेर के सीमावर्ती गांवों में आज से स्कूलों की घंटी फिर से बजी और मासूम बच्चों की किलकारियाँ स्कूलों में गुंजने लगीं। आज सुबह जब बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल पहुंचे, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। शिक्षकों ने भी राहत की सांस ली और स्कूलों में बच्चों का स्वागत किया। स्थानीय अभिभावकों ने सरकार और सुरक्षाबलों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है यह शांति कायम रहेगी ताकि उनके बच्चे सुरक्षित माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सकें।

साथ ही साथ सूत्रों के मुताबिक बताया जा कि जैसलमेर में आज यानी 13 मई 2025 से स्कूल फिर से खुल गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद 7 मई को बंद किए गए स्कूल अब सामान्य स्थिति में लौट आए हैं। बाड़मेर में स्कूल और बाजार भी सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। जैसलमेर के एक स्कूल के उप-प्रधानाचार्य ने बताया कि स्थिति सामान्य है, स्टाफ की उपस्थिति पूरी है और बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं। हालांकि, अभी भी कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के लिए आदेश आने बाकी हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों में सामान्य जीवन की बहाली न केवल बच्चों के लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए उम्मीद की एक किरण है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।