Statista की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2024 में इस गेम की कमाई लगभग 4 मिलियन डॉलर थी, जो फरवरी 2025 तक घटकर सिर्फ 500,000 डॉलर रह गई। इसके मुकाबले Call of Duty: Mobile हर महीने 20 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर रहा है। इसी आर्थिक अंतर को देखते हुए Activision ने Warzone Mobile को बनाए रखना फायदे का सौदा नहीं माना।
हालांकि, जिन यूजर्स ने पहले से गेम डाउनलोड किया है, वे इसे खेल सकते हैं, लेकिन अब इसमें कोई नया कंटेंट या अपडेट नहीं आएगा। इन-गेम खरीदारी बंद कर दी गई है और किसी भी तरह का रिफंड नहीं मिलेगा। क्रॉस-प्लेटफॉर्म कंटेंट और प्रोग्रेशन पहले की तरह चालू रहेगा। Activision ने Warzone Mobile यूजर्स को Call of Duty: Mobile पर स्विच करने का सुझाव दिया है। यह गेम एक्टिव और फ्री है, और इसमें बैटल रॉयल के साथ Team Deathmatch जैसे मोड्स भी हैं। Warzone Mobile से लॉगिन करने पर यूजर्स को डबल CoD Points मिलेंगे, जो 15 अगस्त 2025 तक वैध हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।