सलमान की 'सिकंदर' ओटीटी पर तैयार है जलवा दिखाने – जानिए रिलीज डेट
(India) सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अगर आपने ये फिल्म सिनेमाघर में मिस कर दी थी, तो अब घर बैठे इसका मजा ले सकते हैं। ‘सिकंदर’ 25 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकार नजर आए हैं। इसे मशहूर निर्देशक एआर मुरुगदास ने बनाया है। ईद के मौके पर 30 मार्च को जब ये फिल्म थिएटर में आई थी, तब इसे लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब मेकर्स को उम्मीद है कि ओटीटी पर दर्शक इसे पसंद करेंगे। नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा – ‘सुना है बहुत लोग सिकंदर का इंतजार कर रहे थे। सिकंदर आ गया है नेटफ्लिक्स पर राज करने।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।