टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस सहयोग की जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि Grok केवल वही जानकारी एक्सेस करेगा जो यूजर्स खुद चैट के दौरान साझा करेंगे। इसका मतलब यह है कि टेलीग्राम पर मौजूद अन्य निजी मैसेज या डेटा तक Grok की पहुंच नहीं होगी।
हालांकि, एलन मस्क ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी तक इस डील पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। इसके जवाब में ड्यूरोव ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है और अब केवल आधिकारिक प्रक्रियाएं पूरी की जानी बाकी हैं। इस डील का मकसद टेलीग्राम के एक अरब से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचना और तेजी से बढ़ते AI बाज़ार में Grok की मौजूदगी को मजबूत करना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।