IPL 2025 : पंजाब किंग्स की हार से निराश दिखीं प्रीति जिंटा
(India) आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से छह रन से हारने के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा की निराशा और भावुक दिखाई दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने 190/9 का स्कोर बनाया जबकि पंजाब किंग्स 184/7 तक ही पहुंच पाई।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 का खिताब जीतकर अपने नाम किया | साथ ही साथ बताया जा रहा है कि प्रीति जिंटा , जो हमेशा अपनी टीम के लिए समर्थन और उत्साह के लिए जानी जाती हैं, हार के बाद भावुक हो गईं। फाइनल के बाद की तस्वीरों में उनकी आंखों में आंसू और निराशा साफ झलक रही थी, जिससे उनकी निराशा साफ झलक रही थी।

प्रीति जिंटा के प्रशंसकों ने उनकी भावनाओं को समझा और उन्हें सांत्वना दी। एक यूजर ने लिखा, "वह भी 18 साल से इंतजार कर रही है।" इससे पता चलता है कि प्रीति को खिताब के लिए कितना लंबा इंतजार करना पड़ा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।