'तन्वी द ग्रेट' फिल्म का पहला गाना रिलीज, शुभांगी दत्त ने डांस के जरिए भारतीय सेना को दी श्रद्धांजलि
(India) अनुपम खेर की निर्देशन में बनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का पहला गाना 'सेना की जय' हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गाना भारतीय सेना के साहस और बलिदान को समर्पित है। इसमें लीड एक्ट्रेस शुभांगी दत्त ने सैनिकों के साथ डांस करते हुए सेना को अनोखे अंदाज़ में ट्रिब्यूट दिया है। गाना पूरी तरह सैन्य माहौल में फिल्माया गया है और इसमें देशभक्ति की भावना साफ झलकती है। शुभांगी के साथ अभिनेता करण टैकर भी नजर आते हैं, जो फिल्म में एक सैनिक और तन्वी के पिता की भूमिका निभा रहे हैं।

इस गाने को ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है, जबकि शगुन सोढ़ी ने इसे गाया है और इसके बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। खुद एमएम कीरावनी ने इस गाने को फिल्म का दिल बताया और कहा कि इसमें नए भारत की आत्मा है। यह गाना लोगों को जोश और गर्व से भर देगा। 'तन्वी द ग्रेट' से अनुपम खेर निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में शुभांगी दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, अरविंद स्वामी और नस्सर जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।