घटना के तुरंत बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अब तक ITBP की टीमों ने 413 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
उधर, उत्तराखंड के पौड़ी जिले में भी बादल फटने की घटना सामने आई है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन अलर्ट मोड में है और लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।
लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।