घटना के बाद सेना, ITBP और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान तेज़ कर दिया गया। अब तक धराली से 70, हर्षिल से 190 और गंगोत्री से 274 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
इलाके में मौसम खराब बना हुआ है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार बाधाएं आ रही हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
सरकार ने स्थिति पर नज़र रखने के लिए उच्चस्तरीय अधिकारियों को मौके पर भेजा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।