उधर, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हालात खराब हैं। फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और यहां 100 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। कानपुर में गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल से केवल 11 सेंटीमीटर दूर रह गया है। पिछले 24 घंटे में गंगा बैराज का पानी 4 सेंटीमीटर बढ़कर 114.79 मीटर तक पहुंच गया। नतीजतन, पांच गांवों में पानी घुस गया है और आसपास के इलाकों में लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।