इस बिल के तहत गेम्स को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले हैं रियल मनी गेम्स जैसे Dream11, MPL, My11Circle और Rummy, जिनमें सट्टेबाजी होती है। इन पर बैन लगाया जाएगा। दूसरी तरफ स्किल-बेस्ड गेम्स जैसे Call of Duty Mobile, BGMI, Free Fire और Ludo King पर रोक नहीं लगेगी, क्योंकि इनमें जीत-हार खिलाड़ी की क्षमता पर निर्भर करती है।
भारत की गेमिंग इंडस्ट्री 2 लाख करोड़ रुपये की है और लाखों लोगों को रोजगार देती है। ऐसे में बिल लागू होने से जहां बेटिंग गेम्स बंद होंगे, वहीं इस सेक्टर की नौकरियों पर असर पड़ सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।