भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम से जुड़ी ताज़ा जानकारी पर नज़र रखें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।