SSC का सख्त फैसला: पेपर एनालिसिस और डिस्कशन पर बैन, 10 साल तक की सजा
(India) कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने परीक्षाओं की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब सोशल मीडिया पर पेपर एनालिसिस, डिस्कशन या सवालों की शेयरिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी।

आयोग ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। दोषी पाए जाने पर आईटी एक्ट के तहत 10 साल तक की जेल और भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

SSC ने परीक्षार्थियों और कोचिंग संस्थानों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, क्योंकि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।