IPPB में ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका: बिना परीक्षा 348 पदों पर भर्ती शुरू!
(India) ग्रेजुएट युवाओं के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने नई भर्ती निकाली है। यह भर्ती एक्जिक्युटिव (GDS) पदों पर की जा रही है और कुल 348 सीटें उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इस पद पर चयन बिना लिखित परीक्षा के केवल मेरिट के आधार पर होगा।
चयन होने पर उम्मीदवारों को 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द ippbonline.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करने के लिए की जा रही है।
पदों का वितरण
>देशभर में रिक्तियां निकाली गई हैं। उदाहरण के लिए:
• उत्तर प्रदेश: 40 पद
• मध्य प्रदेश: 29 पद
• महाराष्ट्र व गोवा: 32 पद
>उम्मीदवार अपने डाक सर्कल के अनुसार आवेदन करेंगे।
पात्रता और चयन
• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी
• आयु सीमा: 20 से 35 वर्ष (1 अगस्त 2025 तक)
• आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट
शॉर्टलिस्ट होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। आवश्यकता पड़ी तो ओनलाइन परीक्षा भी कराई जा सकती है।
किसी भी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होगा, जिससे चयन प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनती है।
>आवेदन शुल्क
• सामान्य वर्ग: ₹750
• SC/ST/PwBD: ₹150
आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

सरकारी बैंकिंग सेक्टर में बढ़िया करियर चाहने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।