महाराष्ट्र: इमरान हाशमी और यामी गौतम की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म हक का मुंबई में प्रीमियर
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA)
मुंबई में बुधवार रात इमरान हाशमी और यामी गौतम की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' का प्रीमियर किया गया। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म और टेलीविजन उद्योग की कई मशहूर हस्तियां पहुंची।

इस अवसर पर प्रतीक गांधी, मधुर भंडारकर, जरीन खान, ओमकार कपूर, आदित्य धर, एकता कपूर, रवि दुबे अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ, मेयांग चांग, ​​आदित्य सील, मन्नारा चोपड़ा, शीबा चड्ढा, नेहल चुडासमा, जीशान कादरी, ईशा मालवीय और करण वीर मेहरा सहित कई सितारे शामिल थे।

सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इमरान हाशमी वकील अब्बास खान और यामी गौतम शाजिया बानो की भूमिका में हैं। "हक" 1985 के ऐतिहासिक मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम केस पर आधारित है। शाह बानो की कहानी एक ऐसी महिला की स्टोरी है जिसने मुस्लिम महिलाओं के लिए कानून के तहत भरण-पोषण का अधिकार दिया।

जिगना वोरा की किताब "बानो: भारत की बेटी" पर आधारित ये फिल्म शाह बानो केस की भावनात्मक और कानूनी जटिलताओं को दर्शाती है जो 1978 में शुरू हुआ था जब शाह बानो को उनके पति ने तलाक दे दिया था और सालों को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के साथ इसका समापन हुआ। शीबा चड्ढा और वर्तिका सिंह अभिनीत "हक" सात नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।