(India)
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात बड़ा धमाका हुआ है। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। इनका 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में इलाज जारी है। ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। यह उस 360 किलोग्राम विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट का हिस्सा था जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया था। गनई दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकी मॉड्यूल में गिरफ्तार 8 आतंकियों में शामिल है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा गया था। 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास i20 कार में ब्लास्ट हुआ था। इसमें 13 लोगों की मौत हुई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।