ICSI ने साफ कहा कि नया फॉर्मेट सिर्फ याददाश्त पर निर्भर नहीं होगा। परीक्षा में उम्मीदवारों की समझ, विश्लेषण क्षमता, संवाद कौशल और प्रोफेशनल सोच को ज्यादा महत्व मिलेगा। इसी वजह से स्टडी मटीरियल को भी फिर से डिज़ाइन किया जा रहा है, ताकि छात्रों को बेहतर लर्निंग सपोर्ट मिले।
>पुरानी परीक्षा का अंतिम मौका
वर्तमान रिमोट-प्रॉक्टर्ड मॉडल में होने वाली CSEET परीक्षा का अंतिम सत्र जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को एक वर्ष के भीतर CS Executive प्रोग्राम में बिना किसी अतिरिक्त छूट शुल्क के दाखिला लेने की अनुमति होगी।
>पात्रता में कोई बदलाव नहीं
ICSI ने ये भी स्पष्ट किया कि पात्रता नियम पहले जैसे ही रहेंगे।
10+2 पास या रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
केवल भारतीय नागरिक ही परीक्षा के लिए योग्य होंगे।
>किन अभ्यर्थियों को CSEET देने की जरूरत नहीं?
पहले की तरह, नीचे दिए गए उम्मीदवार सीधे CS Executive प्रोग्राम में एंट्री ले सकेंगे:
ICSI Foundation पास
ICAI (CA) Final पास
ICAI–Cost Final पास
ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवार
UG के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र
>नई शुल्क संरचना
संशोधित शुल्क इस प्रकार है:
पंजीकरण (SIP + ऑनलाइन क्लासेज सहित): ₹7,500
प्रति परीक्षा शुल्क: ₹1,500
ऑनलाइन कोचिंग और SIP से जुड़े विस्तृत दिशानिर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।
2026 के लिए विशेष रजिस्ट्रेशन विंडो
बदलावों को देखते हुए ICSI ने 2026 सत्र के लिए अलग शेड्यूल जारी किया है।
जून 2026 सत्र: 16 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026
अक्टूबर 2026 सत्र: 16 फरवरी 2026 से 31 मई 2026
ICSI का कहना है कि नए ढांचे से छात्रों की बुनियादी प्रोफेशनल कौशल मजबूत होंगे और उन्हें कॉरपोरेट दुनिया के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।