बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा, बाकी फिल्मों की रफ्तार सुस्त
(India) बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का जलवा साफ नजर आ रहा है। रिलीज के करीब दो हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त स्थिरता बनी हुई है। 13वें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 25.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जिसके साथ इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 437.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
‘धुरंधर’ की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने दूसरे बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में खुद को शीर्ष पर दर्ज करा लिया है। मजबूत कहानी, दमदार अभिनय और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।
वहीं, ‘धुरंधर’ के सामने कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ कमजोर पड़ती दिख रही है। फिल्म ने छठे दिन महज 75 लाख रुपये की कमाई की और अब तक कुल कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के आसपास ही रहा है। दूसरी ओर, नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ को हिंदी बेल्ट में सीमित रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन तेलुगु दर्शकों का सपोर्ट जारी है। बुधवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 73.85 करोड़ रुपये हो चुका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।