संविधान सदन में बैठक करेंगे India ब्लॉक के सांसद,रात 8 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे India ब्लॉक के नेता
(India) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है। INDIA ब्लॉक के सांसद आज संविधान सदन में बैठक करेंगे, जिसके बाद मार्च निकालने की संभावना है। विपक्षी नेता रात 8 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मतदाता सूची पुनरीक्षण में कथित गड़बड़ियों की शिकायत करेंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। वहीं, प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली में चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अब तक चार एफआईआर दर्ज होने की बात कही गई है।राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए जाने वाले विपक्षी प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एम ए बेबी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव शामिल होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।