प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता की झलक देखने को मिली। शिव परिवार, राधा-कृष्ण, एब्स्ट्रैक्ट आर्ट, म्यूरल पेंटिंग और वर्ली आर्ट की कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन कलाकृतियों में विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और कल्पनाशीलता साफ नजर आई। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
विद्यार्थियों ने बेकार पड़े सामान और सुंदर पेंटिंग्स की मदद से एक आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी तैयार किया। इसके माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक रचनाओं के जरिए लोगों को कला के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अनुपयोगी वस्तुओं के रचनात्मक इस्तेमाल की प्रेरणा भी दी।
कॉलेज की प्राचार्या प्रो. ममता जैसियान ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।