मीडिया कवरेज के लिए विशेष व्यवस्थाएं
दीपोत्सव की व्यापक और व्यवस्थित मीडिया कवरेज के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग जिला प्रशासन अयोध्या के साथ मिलकर तैयारियां कर रहा है। मीडिया प्रतिनिधियों के प्रवेश, कवरेज, आवागमन, जलपान, भोजन, फोटो-वीडियो कवरेज और सोशल मीडिया प्रचार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
कार्यक्रम स्थलों पर नोडल अधिकारी तैनात
विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर मीडिया समन्वय के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। साकेत महाविद्यालय में सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती और जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन व्यवस्था संभालेंगे। हेलीपैड पर उप निदेशक अनुराग प्रसाद और सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय तैनात रहेंगे।
रामकथा पार्क और मंच पर उप निदेशक आत्रेय मिश्रा तथा सूचना अधिकारी अमित शुक्ला जिम्मेदारी निभाएंगे। नया घाट, सरयू आरती स्थल और पुल पर सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार व अनुवादक आशीष सिंह मीडिया समन्वय करेंगे। वहीं, राम की पैड़ी पर सूचना अधिकारी लाल कमल और क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी मयंक तिवारी तैनात रहेंगे।
लखनऊ से आवागमन और भोजन की व्यवस्था
मीडिया प्रतिनिधियों को लखनऊ से कार्यक्रम स्थल तक लाने और आयोजन के बाद वापस पहुंचाने की जिम्मेदारी सहायक निदेशक चंद्र विजय वर्मा तथा अपर जिला सूचना अधिकारी आनंद सिंह को दी गई है। जलपान और भोजन व्यवस्था का समन्वय सहायक निदेशक अमित यादव और वरिष्ठ सहायक आनंद मिश्रा करेंगे।
धर्मपथ पर बनेगा अस्थायी मीडिया सेंटर
मीडिया प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए धर्मपथ पर हनुमान गुफा के सामने नगर निगम पार्किंग ग्राउंड में अस्थायी मीडिया सेंटर बनाया गया है। यहां कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट, स्टेशनरी समेत जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। मीडिया वाहनों की पार्किंग के लिए फटिक शिला स्थल निर्धारित किया गया है।
फोटो और फिल्म कवरेज के लिए विशेष टीम कार्यक्रम स्थलों से तस्वीरें और वीडियो तैयार कर ऑनलाइन साझा करेगी। सोशल मीडिया और यूट्यूब के लिए गठित टीम भी कार्यक्रमों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएगी।
निर्देशों का पालन करने की अपील
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने मीडिया प्रतिनिधियों से सुरक्षा व्यवस्था, निर्धारित मीडिया जोन, प्रवेश पास और पार्किंग संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि दीपोत्सव के सभी कार्यक्रमों की कवरेज सुचारु और व्यवस्थित तरीके से हो सके।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।