एक वर्ष में 120 बार पार्लर गई थीं आयरन लेडी थैचर
(International)

ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेट थैचर को भले ही ‘आयरन लेडी’ के नाम से जाना जाता हो, लेकिन अपनी लुक को लेकर वह कुछ ज्यादा ही संजीदा थी। 1984 में उनकी भेंट-मुलाकात का ब्योरा रखने वाली डायरी से पता चलता है कि उस साल वह 120 बार पार्लर गई थीं। थैचर 1979 से लेकर 1990 तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थीं और पिछले साल अप्रैल में 87 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। श्आयरन लेडीश् अपनी खास केश सज्जा, सूट और हैंडबैग को लेकर भी चर्चा में रहती थीं। एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के मुताबिक, डायरी से पता चलता है कि पूर्व प्रधानमंत्री 120 बार पार्लर गई थीं। इस तरह वह औसतन हर तीन दिन पर केश सज्जा कराती थीं। आमतौर पर वह सुबह साढ़े आठ या नौ बजे इसके लिए जाया करती थीं। थैचर 1984 के जून में लगातार पांच दिन पार्लर गई थीं, जब वह लंदन में एक आर्थिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रही थी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।