(Amber, Jaipur)
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक सचिवालय में संपन्न हुई। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे साथ ही प्रदेशभर के रसद अधिकारियों को भी बैठक में बुलाया गया। भडाना ने खासतौर पर राशन और गेहूं वितरण की अनियमितताओं को दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा भडाना ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को प्रदेश में आनन-फानन में लागू करने पर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाए कि उन्होंने राजनीतिक लाभ लेने के लिए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जल्दबाजी में इस योजना को लागू किया जिसके चलते अपात्र लोगों को योजना का लाभ मिल गया। उन्होंने कहा कि योजना की समीक्षा की जाएगी ताकि पात्र लोगों को ही इसका फायदा मिल सके। प्रदेश में लंबित नए राशन कार्ड वितरण की प्रक्रिया को भी उन्होंने जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घरेलू गैस सिलेण्डर पर मिलने वाली सब्सिडी की खामियों को दूर करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।